देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

देवप्रयाग के निकट सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप सुबह लगभग 03:05 बजे हुआ, जब अचानक भारी भूस्खलन की चपेट में एक ट्रक आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  686 कैंप, लाखों लाभार्थी: धामी सरकार का सुशासन मॉडल बना मिसाल

बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा ट्रक आ गया। पत्थरों की मार इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक अंदर ही फंस गया। इस हादसे में 55 वर्षीय मुरारी लाल निवासी चमोली की मलबे में दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बाहरी और संदिग्धों पर शिकंजा, नैनीताल पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान।

भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों ओर से पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अंधेरे और लगातार गिरते पत्थरों के बीच टीम ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटा और चालक के शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crackdown जारी — अपराधियों में मचा हड़कंप* *पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अलर्ट मोड में, 02 तमंचे व 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तारी*

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव को पुलिस द्वारा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु करने में जुटा है।