नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जारी की नई स्थानांतरण सूची।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जारी की नई स्थानांतरण सूची।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 17 नवंबर 2025 | सूवि।
जनपद नैनीताल में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं विभिन्न शाखाओं के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (IPS) ने निरीक्षकों और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार—

🔷 निरीक्षक विजय सिंह मेहता
पूर्व में प्रभारी साइबर सेल/ANTF रहते हुए अब उन्हें वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

🔷 निरीक्षक गणेश सिंह मनोला
अब तक प्रभारी सीसीटीएनएस के पद पर कार्यरत रहे मनोला को प्रभारी साइबर सेल/ANTF बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनी फरियादें, मौके पर कराया कई मामलों का समाधान।

🔷 निरीक्षक पूरन राम आगरी
वह वाचक, एसएसपी कार्यालय से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी सीसीटीएनएस के पद पर सेवाएं देंगे।

🔷 उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी
पुलिस लाइन नैनीताल से स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रभारी चौकी बेलपड़ाव, थाना कालाढूंगी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

एसएसपी द्वारा की गई इस पुनर्संरचना का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं में कार्य क्षमता बढ़ाना, तकनीकी इकाइयों को सुदृढ़ करना और फील्ड लेवल की पुलिसिंग में प्रभावी सुधार लाना बताया जा रहा है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -