मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया : अलका पाल

मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया : अलका पाल

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मणिपुर की घटना को शर्मसार करने वाला बताते हुए केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से 77 दिनों से मणिपुर जल रहा है, उस पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना महाभारत काल की घटना को याद दिलाती है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

अफसोस का विषय है कि इस शर्मसार घटना पर भाजपा की कोई भी महिला केंद्रीय मंत्री सामने आकर इसकी निंदा नहीं कर रही, केंद्र के कैबिनेट में बैठी महिला मंत्रियों को चाहिए कि मणिपुर की घटना पर सरकार से इस्तीफा मांगे।

यह भी पढ़ें 👉  रैली से पोस्टर तक पर रोक, MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रत्याशियों को समझाए नियम।

 

 

पीसीसी सचिव अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि सरकार के नुमाइंदे इस शर्मसार करने वाली घटना पर खामोश है। उन्होंने मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की। नारी प्रधान देश में आज नारियों को निर्वस्त्र घुमाना मणिपुर में जंगलराज का गवाह है।