रामनगर में स्लाटर हाउस को लेकर बैठक सम्पन्न, एसडीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में स्लाटर हाउस को लेकर बैठक सम्पन्न, एसडीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में स्लाटर हाउस से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सेल्फ डिफेंस’ कार्यशाला, SSP नैनीताल ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।

बैठक में स्लाटर हाउस से जुड़े वर्तमान व्यवस्थाओं, पर्यावरणीय मानकों, स्वच्छता, सुरक्षा एवं नियमानुसार संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम रामनगर ने सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि—

  • स्लाटर हाउस संचालन पूर्णतः नियमों के अनुरूप हो।

  • स्थानीय लोगों की समस्याओं और आपत्तियों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

  • स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की स्थिति, समस्याओं और सुझावों को साझा किया, जिस पर प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा