आईजी रिद्धिम अग्रवाल की पहल पर कुमायूँ के सभी थानों में मनाया गया थाना दिवस, जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल की पहल पर कुमायूँ के सभी थानों में मनाया गया थाना दिवस, जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कुमायूँ रेंज में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आज आईजी कुमायूँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में सभी जनपदों के प्रत्येक थाने में थाना दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे, जिनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुनकर तत्काल निस्तारण का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सभी थानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए थानों को सहज, सहयोगी और विश्वास योग्य केंद्र के रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि थाना दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पुलिस-जनसहयोग को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

कुमायूँ रेंज पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के थाना दिवस में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि बेहतर कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा के सामूहिक प्रयासों को और गति मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"