मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुए भयंकर हादसे में चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल: सुरक्षा में कमी का संकेत”

ख़बर शेयर करें -

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुए भयंकर हादसे में चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल: सुरक्षा में कमी का संकेत।”

 

 

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

 

मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जान गंवाने वालों में चालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकराम की पत्नी नरगिस (48) बेटी अलफिया निवासी मुंबई कुंदरकी में हो रही शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रही थी। उसके साथ उनकी भांजी सिमरन (20) भी मौजूद थी। कार को नगगिस का बहनोई शंभू चला रहे थे। दिल्ली से आने के दौरान देर रात कुंदरकी के पास उसकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार लग गई।

बमुश्किल चारों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। कुछ देर उपचार चलने के बाद चालक ने भी दम तोड़ दिया। चारों की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 108 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

सऊदी अरब से लौटे मोहम्मद असलम को लेकर उत्तराखंड के जसपुर अपने घर लौट रहे परिवार की कार अमरोहा नेशनल हाईवे पर गन्रा लदे ट्रक में घुस गई। हादसे में अशरफ (36) और मोहम्मद असलम (40) की मौके पर मौत हो गई। बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। धमाके के साथ हुई टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अशरफ और मोहम्मद असलम उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर निवासी किसान शमशाद के बेटे थे। मोहम्मद असलम एक साल से सऊदी अरब में नौकरी करते थे।