सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं”

सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं”

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट रविवार को पंतनगर पहुंचे जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तो वही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

 

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पंतनगर पहुंचे जहां उन्होंने प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

 

 

इस दौरान श्री भट्ट ने विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों व लोगों से मुलाकात के साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।