एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। हत्यारोपी फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना इलाके के बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलाशिया (68) पत्नी चुन्नू, तिजनिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

रात को साथ बैठकर खाना खाने खा रहे थे तभी वारदात हो गई। मृतक हमलावरों से जान बचाने के लिए भागे भी, लेकिन हमलावरों ने जहां पाया वहीं मार दिया। घर में चारों शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

रविवार की सुबह दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल सील कर रखा है।

kj
tara