घर में सो रहे पति पत्नी की बेरहमी से की हत्या पुलिस जांच में जुटी। 

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली इलाके के गांव लहडोरा में बुधवार रात सोमवीर (40) और उसकी पत्नी खुशबू (35) की घर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दंपती अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी ने दोनों की हत्या कर दी।  सोमवीर का भाई सुबह उठा तो उसने अपने भाई और भाभी के शव चारपाई पर पड़े देखे। गुरुवार सुबह उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जिस पर प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ कर्मवीर सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने उदयवीर के अनुसार उसके चाचा अमर सिंह और चचेरा भाई सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसका आरोप है कि जमीन को लेकर चाचा और चचेरे भाई ने सोमवीर की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। दंपती के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *