ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

*🚨 ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार*

*जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत*

*ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी और आईजी कुमाऊं रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशों के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए एक ही दिन में जनपद के विभिन्न थानों में 43 अभियोग दर्ज किए हैं। इसके साथ ही साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के मामलों में अब तक कुल 49 मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े हॉटस्पॉट के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में अपेक्षित तेजी नहीं आने पर अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। वहीं, आईजी कुमाऊं रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में नैनीताल पुलिस ने विभिन्न साइबर अपराध हॉटस्पॉट से जुड़े मामलों की जांच कर मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस की जांच में म्यूल बैंक खातों, एटीएम से धन निकासी, चेक के माध्यम से निकासी तथा सिम कार्ड और पीओएस (POS) से संबंधित मामलों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत रावत की संस्तुति पर बबलू सैनी को मिली ब्लॉक कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी।

सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर अपराध के हॉटस्पॉट से जुड़े मामलों में तत्काल और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस का जोर साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क और अपराध से अर्जित धनराशि की निकासी में इस्तेमाल होने वाले माध्यमों की जांच पर है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

 

 

 

साइबर अपराध में सहयोग करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के माध्यम से अर्जित धनराशि को बैंक खातों, एटीएम, चेक अथवा अन्य माध्यमों से निकालने और अपराधियों को सहयोग पहुंचाने वाले नेटवर्क के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न हॉटस्पॉट को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और अपराध से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच एवं कानूनी कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।