नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का वार लगातार* *मुखानी व ANTF की संयुक्त टीम एवम लालकुंआ पुलिस ने 03 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस व अवैध शराब बरामद*

ख़बर शेयर करें -

*नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का वार लगातार* *मुखानी व ANTF की संयुक्त टीम एवम लालकुंआ पुलिस ने 03 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस व अवैध शराब बरामद*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 को सकुशल सम्पन्न* कराने दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट सिटी मॉडल पर सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पेंटिंग की।

 

 

 

अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-

 

 

*थाना मुखानी-*

*मुखानी पुलिस व ANTF नैनीताल ने 462.71 ग्राम चरस के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालडाट चौराहे से डेढ़ सौ मीटर सकलानी फर्नीचर के पास *मनोज कुमार जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी* निवासी उपरोक्त को *199.92 ग्राम अवैध चरस* के साथ व *चंदन सिंह उर्फ चेतन पुत्र बहादुर सिंह* निवासी उपरोक्त को *262.79 ग्राम अवैध चरस* के साथ *गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद मीणा की कड़े निर्देश व कार्यवाही से नशे के तस्करों में खलबली, गिरफ्तारी का सिलसिला जारी, नशे के 02 बड़े तस्कर, होलसेल विक्रेता 6540 नशीले गोलियॉ एवं कैप्सूल के साथ गिरफ्तार, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी, 01 चरस तस्कर भी गिरफ्तार।

 

 

 

*पुलिस टीम*
1- उपनिरीक्षक बलवंत सिंह
2- उप निरीक्षक मोहन सिंह ANTF
2- कांस्टेबल शंकर सिंह
3- कांस्टेबल राजेंद्र जोशीANTF
4- कांस्टेबल सोनू सिंह ANTF

 

 

 

*02- कोतवाली लालकुआ*

*लालकुआं पुलिस की टीम ने एक शराब तस्कर को 76 पाउच कच्ची शराब खाम के किया गिरफ्तार*

यह भी पढ़ें 👉  राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता पदक, उत्तराखंड में जश्न का माहौल।

*श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने गस्त *सुभाष नगर के पास लालकुआं से अभियुक्त कैलाश चंद्र पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद* हाल निवासी बलिया कॉलोनी लालकुआं को *76 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार* कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

 

*गिरफ्तारी टीम –*
1- कानि0 जितेंद्र बिष्ट
2- कानि0 आनंदपुरी
3- कानि0 कमल बिष्ट

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*