दुनिया भर में रुस के खिलाफ प्रदर्शन पुतिन के खिलाफ नारेबाजी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

यूक्रेन और रुस के बीच जारी जंग में दुनियाभर के कई देशों ने रुस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई देशों के आम नागरिक रुस के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उन्होंने रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां थी।जिन पर लिखा था कि पुतिन गो बैग,इस प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

यह प्रदर्शन लंदन, इजरायल, अमेरिका, यूक्रेन सहित अन्य देशों में हुआ। वही यूक्रेन में सेना भर्ती के लिए यूक्रेन के आम नागरिकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। यूक्रेन के लोगों ने सैना में भर्ती के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वही यूक्रेन के सांसदों ने भी जंग में शामिल होने का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा इंडिया एयरलाइंस के एक विमान से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत वापसी लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंडियन एयरलाइंस का एक विमान भारी संख्या में यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारत वापसी लाने की तैयारी कर चुका है।इन छात्रों ने विमान में बैठकर भारत माता की जय,वातेमतरम जैसे नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सख्त धामी, एसओपी बनाने के निर्देश।

 

वही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेस्को ने रुस से बातचीत करने का न्योता दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूक्रेन रुस से बातचीत करने को तैयार हैं। वही यूक्रेन की मीडिया के खबरों के मुताबिक दावा किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने रुस के चार विमानों को मार गिराया है। वही करीब ढाई सौ भारतीय को लेकर इंडिया एयरलाइंस का एक विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया है। जिसके बाद इन छात्रों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। वही माना जा रहा है कि यह युद्ध लम्बा चलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *