कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमडंडा गेट से सावल्दे चौकी तक किया फ्लैग मार्च।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

आज दिनांक 25.02.2023 को कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी, ढेला एवं सर्पदुली रेंज के अधिकारियों / कर्मचारियों एवं स्टाफ द्वारा आमडण्डा गेट से सावल्दे चौकी तक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान संजय कुमार पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही स्थानीय लोगो से वनाग्नि काल वर्ष 2023 के दौरान पूर्व की भांति सहयोग करने हेतु की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

 

 

इसके अतिरिक्त वन क्षेत्र के निकट किसी बाहरी अथवा संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल उसकी सूचना स्थानीय स्टाफ को देने हेतु भी अनुरोध किया गया। इस दौरान फ्लैग मार्च में संजय कुमार पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, ओमराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौहान, गोविन्द बल्लभ जोशी, उपराजिक, नवीन पपनै, सरत सिंह बिष्ट, वन दरोगा, रविन्द्र कुमार कृष्ण चन्द्र पन्त, मोहन चन्द्र उप्रेती, वन आरक्षी तथा बिजरानी, सर्पदुली, ढेला रेंज के अधिकारी / कर्मचारियों व स्टाफ आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC परीक्षा पर पुलिस का अभेद्य पहरा! 7 हजार अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक सुरक्षा, नकल माफियाओं की हर चाल होगी फेल

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *