भाजपा प्रत्याशी पर कसेगा शिकंजा, नोट बांटने के मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की….

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिव अरोरा पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई। निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के जनसंपर्क अभियान में नोट बांटने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।

आपकों बता दें कि रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार शिव अरोरा को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है। बीते रोज शिव अरोरा रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को खुलेआम नोट बांटना शुरू कर दिया।जिस मामले को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद उनके नोट बांटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

वही इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने इस मामले को लगे हाथों लेते हुए, निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा चुनाव हार चुके हैं, इसलिए वह धनबल का प्रयोग कर मतदाताओं को खरीदने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

ठुकराल ने कहा कि उनके इस कथित कारनामे की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है। उन्होंने कहा जो व्यक्ति धनबल का प्रयोग कर रहा है, वो लोगों का विकास नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा चुनावी रेस से बाहर हो चुके हैं। इसलिए वह साम दाम दण्ड भेद का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *