रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
रामनगर विधानसभा के एक पत्रकार सलीम अहमद साहिल पर कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगो ने गुर्जर समुदाय का शोषण करने का आरोप लगते हुए एक के बाद एक ज्ञापन उच्चधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों को दिए थे। पत्रकार उन आरोपो को खारिज करते हुए पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर उक्त ब्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते आ रहा था। समाचारो के माध्यम से जब ये बात गुर्जर समुदाय के लोगो को पता चली की सलीम अहमद साहिल को फर्जी मुकदमो में फसाने के लिए मो० सफी ओर उसके साथी उनकी बहन बेटियों की इज्ज़त का सहारा लेकर फर्जी आरोप लगा रहा है।
मो० सफी, मो० फरीद आदि की पोल उसके सगे भाइयों और भतीजो ने आज दर्जनों गुर्जर समुदाय के लोगो के एक ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर को देकर खोल दी और स्पष्ट कर दिया कि सलीम के द्वारा कभी भी गुर्जर समुदाय की किसी महिला और पुरूष को परेशान नही किया है। ओर नही किसी ने कभी भी सलीम पत्रकार को तमंचा रहते देखा है। सलीम हर किसी की निःस्वार्थ भाव से मदद करता हैं।
सफी की पुत्रवधु के द्वारा जो मुकदमे उक्त सफी आदि पे किये गए है। उसमे सलीम कोर्ट के माध्यम से कानूनी मदद कर रहा हैं इसलिए मो० सफी के परिवार सहित उसके साथी आरोप लगा रहे है ओर सफी के साथियों पर गम्भीर अपराधों में वन विभाग ओर पुलिस विभाग में मुकदमे दर्ज हैं। और सफी खुद ही गुर्जरो को डरा धमका कर उनपर राज करने की कोशिश करता है और अवैध बसूली करता है। रामनगर क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी पुलिस ने जाँच कर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।

















