विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण — पूरे देश में चला हरियाली व जागरूकता अभियान।

ख़बर शेयर करें -

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण — पूरे देश में चला हरियाली व जागरूकता अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नई दिल्ली/हरदोई।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा पूरे देश में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. आज़ाद तथा युवा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियाँ शुरू—जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम बैठक, इस बार मेले का होगा भव्य स्वरूप।

इस मौके पर दिव्यांग युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रजनीश कुशवाहा, तथा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुशवाहा भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस को धूमधाम और सेवा भावना के साथ मनाया।

“दिव्यांग जनों के जीवन को सफल बनाना हमारा संकल्प” — रजनीश, अरविंद, आज़ाद

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का लक्ष्य दिव्यांग जनों को मजबूती, सम्मान और सहयोग प्रदान करना है।
उन्होंने संदेश दिया कि—
“हम युवा हमेशा दिव्यांग भाइयों-बहनों के साथ हैं और उनके जीवन को सफल दिशा देने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता मेले में महिला शक्ति का प्रदर्शन, किसानों को मिला नया मंच।

पूरे देश में लगा हरियाली का संदेश — ‘एक वृक्ष जीवन के लिए, एक वृक्ष दिव्यांग के नाम’

राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए इस अभियान में फाउंडेशन ने “एक वृक्ष जीवन के लिए, एक वृक्ष दिव्यांग के नाम” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में भी उत्साह — जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जिलाध्यक्ष एहसानुल हक़, युवा कार्यकर्ता डॉ. ज़िमाम अंसारी (मल्लावां) सहित जिला कमेटी सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा —
“पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है।”

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, विलम्ब पर कंपनी पर लगेगी पेनल्टी — सांसद अजय भट्ट।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. आज़ाद का सभी को धन्यवाद

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. आज़ाद ने देशभर के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा —
“दिव्यांग एकता जिंदाबाद।