“सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल।

ख़बर शेयर करें -

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण वह सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत आस-पास की सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां से उन्हें अधिक चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

 

 

स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और घायलों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

सूचना पर सीओ सरीला आशीष यादव व जरिया एसओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पिकअप में चौदह जानवर लदे हुए थे। दो भैंस की भी मौत हो गई है, जबकि अन्य घायल है इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।