अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पैगा चौकी पुलिस ने आज गश्त के दौरान कटैया रोड से पेट्रोल पंप के पास से एक युवक को शक के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संस्कृत पर जोर, प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान और नई योजनाओं की शुरुआत

 

 

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम कटैया निवासी गुलेशर पुत्र सराफत अली बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *