अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पैगा चौकी पुलिस ने आज गश्त के दौरान कटैया रोड से पेट्रोल पंप के पास से एक युवक को शक के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

 

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम कटैया निवासी गुलेशर पुत्र सराफत अली बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

kj
tara