*Operation Crackdown जारी — अपराधियों में मचा हड़कंप*
*पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अलर्ट मोड में, 02 तमंचे व 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तारी*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
Nainital Police द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे Operation Crackdown के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बनभूलपुरा पुलिस ने एक अभियुक्त को 02 तमंचों और 17 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
🔍 ऐसे हुआ खुलासा
जनपद को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहन एवं वस्तु चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों से झगड़ा करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
👤 आरोपी की पहचान
पुलिस ने मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, निवासी गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, उम्र लगभग 60 वर्ष को उसके घर से हिरासत में लिया।
परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी परिवार को धमकाता था और उसके पास अवैध हथियार मौजूद हैं।
🔫 बरामदगी
घर की तलाशी में पुलिस को मिला—
-
01 तमंचा 315 बोर
-
02 कारतूस 315 बोर
-
01 तमंचा 12 बोर
-
04 कारतूस 12 बोर
-
01 कारतूस 7.62 बोर
-
10 कारतूस 7.65 बोर (सफेद डिब्बे में)
कुल मिलाकर 02 तमंचे और 17 अवैध कारतूस बरामद किए गए।
⚖️ कानूनी कार्रवाई
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में 3/25 आर्म्स एक्ट व 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
📂 आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में पूर्व में भी मामला दर्ज है—
-
एफआईआर नं. 90/2017 धारा 354/363/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो अधिनियम
उक्त मामले में उसे 7 वर्ष की सजा हो चुकी है, जो वर्तमान में उच्च न्यायालय में अपीलाधीन है। आरोपी ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में उसे शिक्षा विभाग से बर्खास्त किया गया था।
🔎 असलाह का स्रोत जांच के घेरे में
बरामद हथियारों की सप्लाई और स्रोत को लेकर पुलिस गहन जांच में जुटी है।






