स्मैक और चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

स्मैक और चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 13 फरवरी 2026 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने धौबीघाट क्षेत्र से दीपक कश्यप उर्फ काली, पुत्र स्व. श्रीराम चंद्र कश्यप, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, कोतवाली रामनगर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25.43 ग्राम स्मैक और 64.47 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पहले दर्ज मुकदमों में शामिल हैं—

  • FIR संख्या 644/20, धारा 8/21 NDPS Act

  • FIR संख्या 691/21, धारा 8/20 NDPS Act

  • FIR संख्या 461/23, धारा 8/20 NDPS Act

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत, किसानों के मुद्दों पर बढ़ी उम्मीदें

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

kj
tara