काठगोदाम में ‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वाहन सीज-चालक गिरफ्तार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल। सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
🚔 चेकिंग के दौरान पकड़ाया चालक
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पिकअप वाहन संख्या UK 01 CA 0779 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक राकेश मेहता निवासी मटेला, अल्मोड़ा अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
⚖️ तत्काल पुलिस कार्रवाई
जनसुरक्षा को खतरे में डालने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
👮♂️ टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।
📢 पुलिस की सख्त अपील
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न सिर्फ आपकी, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।
👉 पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।





