💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। शहर के बीचों-बीच एक मकान में अवैध तरीके से LPG गैस की रिफिलिंग कर बड़े स्तर पर कालाबाजारी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इस पूरे गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
🔴 खतरनाक खेल, जान जोखिम में
खराड़ी क्षेत्र में चल रहे इस अवैध कारोबार में घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग की जा रही थी। मौके पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
🚨 छापेमारी में चौंकाने वाली बरामदगी
पुलिस टीम ने मौके से—
- 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर
- LPG रिफिलिंग मशीन व उपकरण
- तराजू-बांट
- करीब आधा ड्रम डीजल
बरामद किया। यह पूरा नेटवर्क गैस की कालाबाजारी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।
👮♂️ 2 सगे भाई गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अमन उर्फ भल्ला (26) और शहजाद उर्फ शैजी (23) को गिरफ्तार किया। दोनों खताड़ी क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
📌 कानूनी कार्रवाई तेज
दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
🔥 SSP का सख्त संदेश
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध LPG रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
📢 जनता से अपील
अगर आपके आसपास भी इस तरह का कोई अवैध गैस कारोबार चल रहा हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें—क्योंकि यह सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि आपकी जान की सुरक्षा का भी मामला है।




