उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 13 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद संवेदनशील।

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 13 जिलों में अगले 3 घंटे बेहद संवेदनशील।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश पहाड़ी और मैदानी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी बुधवार सुबह 5:36 बजे से 8:36 बजे तक के समय के लिए दी गई है, जिसमें राज्य के 13 जनपदों को संभावित मध्यम से भारी वर्षा के खतरे की जद में बताया गया है।

जिन जनपदों में बारिश की संभावना जताई गई है उनमें प्रमुख रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, और उधम सिंह नगर शामिल हैं। विभाग ने इन जिलों के कई स्थानों पर अचानक तेज बारिश, जलभराव, भूस्खलन और नदियों-नालों में पानी के तेज बहाव की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

खासकर पर्यटन और संवेदनशील क्षेत्रों जैसे मसूरी, ऋषिकेश, कोटद्वार, रानीखेत, मुनस्यारी, काशीपुर, रुद्रपुर और केदारनाथ के आसपास के इलाकों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

प्रशासन को अलर्ट रहने और स्थानीय लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में SDRF और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात करने की तैयारी चल रही है। खासकर पहाड़ी मार्गों, नदी किनारे और निर्माण स्थलों पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

मौसम विभाग की मानें तो ये अलर्ट एक एहतियाती कदम है, जिससे समय रहते जानमाल के नुकसान को टाला जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें, बिना आवश्यकता के घरों से बाहर न निकलें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।