पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: नदी में गिरी सवारी मैक्स, 8 की मौत, 3 घायल।

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: नदी में गिरी सवारी मैक्स, 8 की मौत, 3 घायल।
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: नदी में गिरी सवारी मैक्स, 8 की मौत, 3 घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पिथौरागढ़, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर चल रही एक सवारी मैक्स जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई, जिससे मौके पर ही 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के निर्देश, MPACS को बनेगा ग्रोथ सेंटर: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन एक पुल के समीप पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन कई फीट नीचे नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर ढिकुली में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

रेस्क्यू कार्य में जुटी टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में सवार घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शोक की लहर

इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना की भयावहता से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत और सहायता के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मुख्य सचिव ने दुर्गम क्षेत्रों पर दिया विशेष जोर।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।