पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक वाहन कुचलता हुआ चला गया हादसे में पांच लोगों की हुई मौत, जबकि 8 लोग हुए घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी आपूर्ति पर सरकार अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

 

 

कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *