रामनगर के खिलाड़ियों ने बागेश्वर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

रामनगर के खिलाड़ियों ने बागेश्वर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बागेश्वर।
गवर्नमेंट स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन 28 से 30 सितम्बर तक बागेश्वर में किया गया। इस प्रतियोगिता में रामनगर (जनपद नैनीताल) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की कहानी अब साहित्य के जरिए पहुंचेगी दुनिया तक, वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले—किताबें समाज का दर्पण।

खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ:

  • लक्ष्य प्रताप सिंह नेगी – अंडर -73 किग्रा जूनियर पुरुष वर्ग → सिल्वर मेडल

  • हर्षित करगेती – 33 से 35 किग्रा कैडेट वर्ग → सिल्वर मेडल

  • ध्रुव नेगी – 35 से 38 किग्रा जूनियर वर्ग → सिल्वर मेडल

  • हार्दिक खड़का – अंडर -55 किग्रा जूनियर वर्ग → ब्रॉन्ज मेडल

  • अंजलि सती – 41 से 44 किग्रा कैडेट महिला वर्ग → मूल्यवान अनुभव प्राप्त

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

खिलाड़ियों के कोच तरुण भट्ट ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से मिली यह सफलता आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

रामनगर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को ताइक्वांडो खेल के सुनहरे भविष्य का संकेत माना जा रहा है।