लाखो रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 01 महिला को किया गिरफ्तार। 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक  

रुद्रपुर –  दिनाँक 03.09.2022 को वादी पंकज ग्रोवर के घर पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का कड़ा, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टाप्स दो चांदी के पायल, एक चांदी का डिब्बा, पाँच चांदी के गोल व बिस्कुटनुमा सिक्के, एक चांदी का दीपक चार जोडे चांदी के बिछुए, एक चांदी का ब्रेसलेट व एक डिब्बे मे एक अदद मूर्ति कांसे की व पर्स चोरी कर लिया गया। जिस पर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रूद्रपुर में मुकदमा FIR NO-639/2022 U/S 380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार उक्त चोरी के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा 50 CCTV फुटेज का अवलोकन करते हुए दिनांक 06/09/2022 को द्वारा घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्ता शाहजहाँ उर्फ कुटिया उपरोक्त व बाल अपचारी किशोर को रोडवेज बस अड्डे के पास रूद्रपुर से दिनांक 06/09/2022 को समय 21.45 बजे मय चोरी के सामान के गिरफ्तार किया गया व अभियोग में धारा 454/411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्ता

1-शाहजहाँ उर्फ कुटिया पत्नी स्व0 जमीर निवासी ग्राम गंगेवाला थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश

2-बाल अपचारी किशोर

बरामदा सामाग्री
एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का कड़ा, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कान के टाप्स, दो चांदी के पायल, एक चांदी का डिब्बा, पाँच चांदी के गोल व बिस्कुटनुमा सिक्के, एक चांदी का दीपक चार जोड़े चांदी के बिछुए. एक चांदी का ब्रेसलेट व एक डिब्बे मे एक अदद मूर्ति कांसे की व पर्स ।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*