पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर . प्रधान संपादक

गदरपुर थाना पुलिस ने 13 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी तस्कर बाहरी जिलों से अफीम की खेप लाकर उधम सिंह नगर के अलग-अलग जगहों में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।

 

थाना पुलिस ने 1 किलो 325 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीती 17 सितंबर की देर रात पुलिस की टीम महतोष मोड गदरपुर से पिपलिया नंबर एक गांव को जाने वाले रास्ते पर गस्त कर रही थी। तभी यूपी नंबर की बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देख आरोपी हड़बड़ा गया। शक होने पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई। मौके पर भारी मात्रा में अफीम की खेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मवीर सिंह निवासी तुमरिया, थाना आंवला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बताया।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

 

 

बरामद अफीम की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी युवक बाहरी राज्यों से अफीम की खेप लाकर उधम सिंह नगर जिले में सप्लाई करने आ रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ईएफसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों को मिली मंजूरी की संस्तुति

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *