
अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
चोरगलिया/नैनीताल। जनपद नैनीताल में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 220 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में 20 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस टीम जालाघाट वन बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह (35 वर्ष), पुत्र सुच्चा सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 220 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की।
इस मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 47/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- हेड कांस्टेबल मलखान सिंह
- हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।







