पुलिस की सख्ती: नो पार्किंग में खड़े 38 वाहनों पर कार्रवाई, 03 चालक गिरफ्तार, 10 वाहन सीज।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस की सख्ती: नो पार्किंग में खड़े 38 वाहनों पर कार्रवाई, 03 चालक गिरफ्तार, 10 वाहन सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर राहगीरों व यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  589 जनसेवा शिविरों से 4.6 लाख नागरिक लाभान्वित, ‘जन-जन के द्वार’ अभियान सफल”

चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव श्री गौरव जोशी व उनकी पुलिस टीम ने सदर बाजार व मंगलपड़ाव क्षेत्र में अभियान चलाकर 38 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की।

इसके अतिरिक्त शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। जनपद में 261 लापरवाह वाहन चालकों पर ₹82,500 का जुर्माना लगाया गया, 10 वाहन सीज किए गए तथा 03 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में SSP नैनीताल के निर्देश पर वृहद सत्यापन अभियान, 30 बाहरी व्यक्तियों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों के भारी चालान।

नैनीताल पुलिस की अपील:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन नो पार्किंग जोन या सड़क किनारे अवैध स्थानों पर न खड़े करें, क्योंकि इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं में भी दिक्कत होती है।
वाहन हमेशा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें—यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।