प्रेमि ने की अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या 35 टुकड़े कर रखा फ्रिजर में, रोजाना रात में आरोपी एक टुकड़े को ठिकाने लगाता था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की। उसके बाद शव के 35 टुकड़े किए। आरोपी ने नया फ्रीजर खरीदकर लाया। रोजाना रात में आरोपी एक टुकड़े को ठिकाने लगाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा दिया है। देश की राजधानी दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम आफताब है। जानकारी के मुताबिक, आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, तब लड़की के पिता दिल्ली में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  *🪔 भयमुक्त वातावरण में मनाएं दीपावली” — बोले एसएसपी प्रहलाद मीणा* *जनपदवासियों को सुरक्षित दीपावली का एहसास दिलाने स्वयं मैदान में उतरे पुलिस कप्तान* *सुरक्षा हेतु पुलिस है मुस्तैद, डर नहीं भरोसा रखिए* *"ऑपरेशन सेनैटाइज" अभियान के दौरान 70 संदिग्ध हिरासत में जिसमें 08 बाबा भी शामिल*

 

 

बेटी के नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई और दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया। इसी विरोध के चलते उनकी बेटी और आफताब मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और यहां पर छतरपुर इलाके में रहने लगे। उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कफ सिरप पर धामी सरकार सख्त: 350 से अधिक सैंपल लिए गए, दर्जनों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द।

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की और आरी से 35 टुकड़े करके, अपने घर में रखे। इसके लिए आफताब एक नया बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया। 18 दिन तक वह रात को दो बजे शरीर के टुकड़े को एक-एक कर प्लास्टिक बैग में लेकर जाता था और फेंक कर आ जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *