भव्य कुंभ 2027 की तैयारी तेज, सीएम धामी बोले—कोई कमी नहीं रहेगी।

भव्य कुंभ 2027 की तैयारी तेज, सीएम धामी बोले—कोई कमी नहीं रहेगी।
ख़बर शेयर करें -

भव्य कुंभ 2027 की तैयारी तेज, सीएम धामी बोले—कोई कमी नहीं रहेगी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि कुंभ का आयोजन दिव्य और भव्य रूप में संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल और आस्था से जुड़े आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी क्षमता से कार्य करें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि कुंभ से जुड़े कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और सभी आवश्यक स्वीकृतियां तेजी से जारी की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद।

बैठक में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग जैसी आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा, वर्षाकाल और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राज्यीय अपराधी पुलिस के जाल में फंसा , अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही मेला नियंत्रण भवन के पास प्रस्तावित सीसीआर-2 परियोजना को भी जल्द वित्तीय स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए खड़खड़ी पुल और श्रीयंत्र पुल परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र निर्माण पर जोर दिया गया। इसके अलावा ऋषिकेश और मुनीकीरेती सहित पूरे कुंभ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने जानकारी दी कि कुंभ 2027 के लिए सड़कों, पुलों, घाटों, जलापूर्ति, चिकित्सा और सुरक्षा से जुड़ी 33 स्थायी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। साथ ही मनसा देवी मंदिर और चंडी देवी मंदिर मार्गों के सुधार की योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कुंभ को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।