सचिव के नेतृत्व मे पूर्व सैनिको ने उठाई कैंटीन और विश्राम गृह हेतु जमीन की माँग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर -काफी लम्बे समय के बाद रामनगर की जनता को नये साल का तोफा देने आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को जिलाधिकारी धीरज गर्बयाल ब्लॉक परिसर में जनता दरबार हेतु पहुंचे। कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिलाधिकारी गर्बयाल द्वारा कई छोटी समस्याओं को वही पर समाधान दे दिया गया,जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त करने पर जोर दिया गया,जनता दरबार में रामनगर शहर के पूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति के सचिव भुवन सिंह डंगवाल के नेतृत्व में कई पदाधिकारी जिलाधिकारी से सैनिक मिलन केंद्र व कैंटीन हेतु जमीन के लिए मिले, सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा जिलाधिकारी महोदय को बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

इससे पहले भी वर्ष 2015 में पदाधिकारियों द्वारा जमीन को नाप कर व उनका सर्वेक्षण करवाकर जिलाधिकारी महोदय को दिया गया था,परंतु उस पर अब तक की कार्रवाई लंबित पड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

,उन्होंने बताया कि रामनगर पूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति से लगभग 12000 पूर्व सैनिक समिति से जुड़े हुए हैं,समिति के पास कोई मिलन केंद्र नहीं है,पूर्व सैनिको हेतु कैंटीन भी विश्राम गृह मे संचालित है, जिलाधिकारी द्वारा सैनिको की प्राथमिकता को देखते हुवे जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।