राजीव गांधी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

राजीव गांधी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

रामनगर। भारत रत्न व देश के सर्वाधिक युवा पूर्व प्रधान राजीव गांधी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय में अनिल अग्रवाल खुलासा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि दूरगामी सोच के व्यक्तित्व राजीव जी ने देश को सूचना प्रौद्यौगिकी का सिरमौर बनाकर ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज को मजबूत कर नगरों व गांवों के विकास में बड़ी लकीर खींच दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई, 268 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 08 DL निरस्त।

 

 

विकास विरोधी भाजपा के नेता तब भी कंप्यूटर क्रांति के विरोध में बैलगाड़ी से संसद मार्च कर विकास का मार्ग अवरूद्ध कर रहे थे। इसके बाद भी राजीव गांधी ने लोकतंत्र में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए मतदान की आयु कम करके राष्ट्र की व्यापक युवा शक्ति को देश के लोकतंत्र से सीधे जोड़ने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद मीणा की कड़े निर्देश व कार्यवाही से नशे के तस्करों में खलबली, गिरफ्तारी का सिलसिला जारी, नशे के 02 बड़े तस्कर, होलसेल विक्रेता 6540 नशीले गोलियॉ एवं कैप्सूल के साथ गिरफ्तार, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी, 01 चरस तस्कर भी गिरफ्तार।

 

 

ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन हाजी मो अकरम, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, बालीराम, नवीन सुनेजा, लीलाधर जोशी, सुमित तिवारी, मोईन खान, मौ. यूसुफ, मुजीब हुसैन, मौ. अजमल, जावेद खान, कैलाश त्रिपाठी, महेश पाण्डे, नवीन सनवाल, ओमप्रकाश पलडिया, दीपक मसीह, नजाकत अली, अंकुश अग्रवाल, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, दीप पाण्डे, सनव्वर हुसैन, गिरीश बिष्ट, दिनेश जोशी, आफाक हुसैन, दीपक जोशी, आदि लोग मौजूद रहे।