रामनगर नगर निकाय चुनाव: मदन मोहन जोशी ने अधिक मतदान की अपील, 23 जनवरी को होगा फैसला

ख़बर शेयर करें -

रामनगर नगर निकाय चुनाव: मदन मोहन जोशी ने अधिक मतदान की अपील, 23 जनवरी को होगा फैसला।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मदन मोहन जोशी ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और हर नागरिक को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

शक्ति प्रदर्शन के साथ थमा चुनाव प्रचार

आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मदन मोहन जोशी ने सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और सैकड़ों समर्थकों के साथ पूरे शहर में रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। रैली में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होते ही अब प्रत्याशी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन मांगने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

जनता की समस्याओं का समाधान होगा प्राथमिकता

मदन मोहन जोशी ने कहा कि अगर जनता उन्हें विजयी बनाती है, तो रामनगर शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वर्षों से लंबित फ्री होल्ड की समस्या को हल करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “देवभूमि अब बन रही है खेलभूमि”-मुख्यमंत्री

 

23 जनवरी को होगा मतदान

अब सभी की नजरें 23 जनवरी को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। रामनगर की जनता किसे अपना अध्यक्ष चुनेगी, इसका फैसला जल्द होगा। मतगणना के बाद यह स्पष्ट होगा कि जनता ने किस प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।