*डंगवाल का प्रचार सबसे अलग*

*डंगवाल का प्रचार सबसे अलग*

 

 

पुरे प्रदेश मे निकाय चुनाव का जोर अपनें चरम पर है,वही रामनगर पालिका से अध्यक्ष प्रत्याशी भुवन सिंह डंगवाल के प्रचार करने का तरीका सबसे अलग दिखा,जहाँ सभी प्रत्याशी अपनी रेलियों में जोर दिखाते हुवे दिखे,वहीं भुवन सिंह डंगवाल और उनके समर्थको द्वारा घर-घर जाकर अपना प्रचार प्रसार किया गया, ऐसा लगा कि जैसे भुवन सिंह डंगवाल अपने चुनाव से बेफिक्र और निश्चिंत है,भुवन सिंह डंगवाल नें बताया की ये चुनाव जनता का है, जनता की समस्याओ को जानने का है,ना की रोडो पर हुड़दंग और तमाशा करने का है, उन्होंने बताया की जनता इन्ही लोगो से परेशान है।

 

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

जनता सुकून और शांति चाहती है, लेकिन चुनाव मे उतरे जनताप्रतिनिधि ऐसी हरकतें कर जनता के लिए ही समस्या बना देते है,वो जनता की समस्याओ को दूर करने और उन तक अपनी बात पहुँचाने को उनके बिच पहुँच रहे है, बेफिजूल खर्चा ना केवल जनताप्रतिनिधि का बजट खराब करते है, वही बेफिजूल खर्चा करने वाले जनताप्रतिनिधि इसी पैसे को पूरा करने के लिए सरकारी बजट का दुरूपयोग भी करते है,उन्होंने बताया वो जनता की आवाज़ बन नगरपालिका मे अपनी जीत दर्ज करेंगे,

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

 

उन्हें शहर के प्रत्येक क्षेत्र से वोट प्राप्त होगा जो उनकी जीत का कारण बनेगा।उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में उतरे जनप्रतिनिधि शहर की मुख्य समस्याओं और मुख्य मुद्दों से भटक चुके हैं और केवल धर्म और जाति के आधार पर चुनाव को ले जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

 

लेकिन रामनगर की जनता जागरुक और समझदार है जो सब जानती है, ये चुनाव जनता का है, सही चुनने का अधिकार भी रखती है, उन्हें विश्वास ही नहीं पूर्ण भरोसा है की रामनगर की जनता उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद देगी।