राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक, एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज की बेटियों की उड़ान।

ख़बर शेयर करें -

राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक, एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज की बेटियों की उड़ान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

एम0 पी0 हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर (नैनीताल) की तीन बालिकाओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 69 वें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी, कि इन बालिकाओं ने राज्यस्तर पर हल्द्वानी में प्रतिभाग किया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में सीवरेज व्यवस्था होगी मजबूत, चार योजनाओं को मिली ₹43.68 करोड़ की स्वीकृति।

 

 

 

चयनित बालिकाओं में से कविता बिष्ट का चयन U -14 बालिका वर्षिता बिष्ट और मीनाक्षी चौहान का चयन U -17 बालिका वर्ग में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर 2025 रांची (झारखंड) में आयोजित होगी ।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य और बलिदान को नमन: विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया वीर सैनिकों का सम्मान।

 

 

 

बालिकाओं की इस उपलब्धि पर खेल अध्यापक प्रकाश रावत, प्रबंधक विनय जिन्दल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा एवं शिक्षक साथियों मेवालाल, चेतन स्वरूप, प्रभाकर पाण्डे,चंद्रशेखर मिश्रा, गौरव शर्मा, चारु तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दी।