तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मारी, एक की मौत, एक घायल।

ख़बर शेयर करें -

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मारी, एक की मौत, एक घायल।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लखनऊ: लोहिया पथ पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब राजेंद्र यादव (28) आइसक्रीम बेचने के बाद जियामऊ की ओर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

कार की टक्कर से राजेंद्र यादव कार के सामने फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। कार डिवाइडर से टकराकर रुकी। हादसे में एक ई-रिक्शा चालक पंकज भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

 

 

 

हादसे के बाद कार सवार युवक-युवतियां मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर केस दर्ज किया और कार मालिक से संपर्क साधने की कोशिश की। कार सवारों की तलाश जारी है।