रेखा आर्या ने किया ₹3.09 करोड़ का डीबीटी, 5177 लाभार्थियों को अक्टूबर और 5147 को नवंबर की राशि।

ख़बर शेयर करें -

रेखा आर्या ने किया ₹3.09 करोड़ का डीबीटी, 5177 लाभार्थियों को अक्टूबर और 5147 को नवंबर की राशि।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा

देहरादून, 16 दिसंबर । मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 9 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता से मिले मुख्यमंत्री, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश।

 

 

 

 

कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत सितंबर 25 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अक्टूबर में 5177 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं। जबकि नवंबर महीने के लिए कुल 5147 लाभार्थियों के 1 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

 

 

 

इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

 

 

 

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।