योग वैश्विक मंच पर चमक रहा है: रेखा आर्या ने की चैंपियनशिप की शुरुआत।

योग वैश्विक मंच पर चमक रहा है: रेखा आर्या ने की चैंपियनशिप की शुरुआत।
ख़बर शेयर करें -

योग वैश्विक मंच पर चमक रहा है: रेखा आर्या ने की चैंपियनशिप की शुरुआत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 15 नवंबर।
कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, और आज योग का प्रकाश एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक फैल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक पर्वों से लेकर बटर फेस्टिवल तक, मोदी के भाषण में झलकी उत्तराखंडी संस्कृति

मंत्री ने कहा कि योग अब सिर्फ भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व का स्वास्थ्य संदेश बन गया है।
उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को खेल स्पर्धा के रूप में शामिल किया जाना उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने विश्वास जताया कि भविष्य में ओलंपिक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी योगासन को स्थान मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विस्फोट पर सीएम धामी की संवेदना, उत्तराखण्ड में हाई अलर्ट — सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देश।

रेखा आर्या ने कहा कि योग और रोग दोनों विलोम शब्द हैं—जहां योग है, वहां रोग नहीं हो सकता।
इसीलिए फिट इंडिया और फिट उत्तराखंड अभियान की आधारशिला योग है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में योग को अपनाएं ताकि समाज अधिक स्वस्थ और सशक्त बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री धामी ने मनाया राज्य स्थापना दिवस — किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान।

कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर जनाब गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, शांति योगधाम संस्था के संस्थापक दर्शन सिंह बोरा, विजयलक्ष्मी बोरा, भुवन भट्ट, पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, प्रेम बोरा, महेंद्र रावत, दीपक पांडे, मुकेश रघुवंशी, आशीष शर्मा, ममता पंत सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।