सड़क हादसा : पिकअप के अचानक ब्रेक फेल होने पर टैक्सी और कार को मारी टक्कर, बाल बाल बचे यात्री।

ख़बर शेयर करें -

सड़क हादसा : पिकअप के अचानक ब्रेक फेल होने पर टैक्सी और कार को मारी टक्कर, बाल बाल बचे यात्री।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

नैनीताल -भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट के पास बृहस्पतिवार शाम एक पिकअप के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस पर पिकअप ने टैक्सी और कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही की हादसे में तीनों वाहनों में सवार सात लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी का आरोप, आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

 

 

वाहन आपस में टकराते देख टैक्सी में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान वाहनों की कतार भी लग गई। खैरना पुलिस चौकी के कांस्टेबल प्रयाग जोशी और राजेंद्र सती ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु कराया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?

 

 

 

बाद में तीनों वाहन चालकों में आपसी समझौते से मामला सुलझ गया। पिकअप हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर शादी का सामान लेकर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*