नामांकन रद्द होने के भय में हंगामा: दीपक मंडेला का धूमधाम से पुनः नामांकन”

नामांकन रद्द होने के भय में हंगामा: दीपक मंडेला का धूमधाम से पुनः नामांकन”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई प्रत्याशी दीपक मंडेला के द्वारा नामांकन रद्द होने के भय के चलते दिनभर किए गए भारी भरकम हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा शनिवार शाम तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। ज्ञात होगी अपना नामांकन निरस्त किए जाने की आशंका के चलते एनएसयूआई के प्रत्याशी दीपक मंडेला महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा, लंबित मामलों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

 

 

बीते वर्ष 2022 में दीपक के खिलाफ एसटीएससी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जो कि अभी तक न्यायालय में विचाराधीन है जिसको लेकर एबीबीपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशर्फी लाल के द्वारा दीपक मंडेला के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

 

 

जिसको रोकने के उद्देश्य से दीपक मंडेला महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए और विद्यालय प्रशासन को आत्महत्या की चेतावनी देने लगे। घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यालय प्रशासन एवं छात्र नेताओं से मुलाकात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इसके बाद पहले तो एनएसयूआई के प्रत्याशी दीपक मंडेला का नामांकन रद्द किया गया और बाद में एनएसयूआई की ओर से नए प्रत्याशी रोहित गंगवार का नामांकन दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

 

इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी दीपक मंडेला के साथ उनके समर्थन में मौके पर पहुंचे कांग्रेसी विधायक भुवन कापड़ी ने भी प्रशासन द्वारा की गई मनमानी के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

kj
tara