सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस से मुलाकात, हल्द्वानी में सेना अस्पताल और अन्य सुविधाओं के लिए किया अनुरोध।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस से मुलाकात, हल्द्वानी में सेना अस्पताल और अन्य सुविधाओं के लिए किया अनुरोध।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नई दिल्ली, 24 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस अनिल चौहान से देहरादून में सेना अस्पताल की भॉति हल्द्वानी में सेना अस्पताल खोलने तथा देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डोलोजिस्ट एवं नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया ताकि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके।

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड में आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर भी सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोलने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक बाहुल्य प्रदेश के नाते उत्तराखंड के अन्य स्थानो पर भी सैनिक स्कूल खोलने और हल्द्वानी में वार विडो गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल के निर्माण का भी अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति से संबंधित भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

 

सीडीएस अनिल चौहान ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सेना की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।