रामनगर में रिज़ल्ट का जलवा! एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज ने फिर मारी बाज़ी, 96.4% रहा शानदार परीक्षाफल”

ख़बर शेयर करें -

“रामनगर में रिज़ल्ट का जलवा! एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज ने फिर मारी बाज़ी, 96.4% रहा शानदार परीक्षाफल”

उधम सिंह राठौर -प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल) स्थित एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज में आज 31 मार्च को वार्षिक गृह परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर चैती मेले में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, मंदिर विकास को मिलेगी रफ्तार।

प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 में 136 में से 130 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर 95.6% परिणाम रहा। कक्षा 7 ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए सभी 120 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8 में 145 में से 144 छात्र-छात्राएं पास होकर 99.3% परिणाम दर्ज किया गया।

इसी तरह कक्षा 9 में 393 में से 376 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर 95.7% तथा कक्षा 11 में 476 में से 454 विद्यार्थी पास होकर 95.3% परिणाम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात: जनसंवाद का सशक्त मंच, उत्तराखंड के पर्यटन को मिला नया बल—सीएम धामी”

विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि सभी गृह कक्षाओं का संयुक्त परीक्षाफल 96.4% रहा, जो विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, परीक्षा समिति के सदस्य चेतन स्वरूप, चंद्रशेखर मिश्रा, गौरव शर्मा एवं अन्य शिक्षकगणों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर से खटीमा तक जनसैलाब, धामी के स्वागत में उमड़ा जनसागर।

📚 “मेहनत रंग लाई, रामनगर के छात्रों ने दिखाया दम — हर कक्षा में शानदार सफलता!”