काशीपुर से खटीमा तक जनसैलाब, धामी के स्वागत में उमड़ा जनसागर।

काशीपुर से खटीमा तक जनसैलाब, धामी के स्वागत में उमड़ा जनसागर।

काशीपुर से खटीमा तक जनसैलाब, धामी के स्वागत में उमड़ा जनसागर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को काशीपुर से सड़क मार्ग द्वारा खटीमा पहुंचे, जहां पूरी यात्रा के दौरान जनसमर्थन का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर बुलडोजर के जरिए स्वागत कर जनता ने खास अंदाज में अपना उत्साह दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम की व्यवस्थाओं पर दीपक रावत सख्त, वीकेंड भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.।

यात्रा मार्ग में काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज सहित कई शहरों और कस्बों में भारी भीड़ उमड़ी। लोग सुबह से ही सड़कों के किनारे अपने “मुख्यसेवक” के इंतजार में खड़े रहे। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

हर पड़ाव पर जनसैलाब उमड़ता नजर आया और लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने का खास उत्साह दिखा। जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने यह साफ संकेत दिया कि प्रदेश की जनता सरकार की विकास नीतियों और फैसलों के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह अपार स्नेह और विश्वास उन्हें और अधिक ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

पूरे सफर में जोश, उत्साह और जनसमर्थन का माहौल बना रहा, जिसने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा का रूप दे दिया।