मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, शुक्रवार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और खेल से जुड़ी योजनाओं की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शीघ्र इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विभागों के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में, सड़क हादसों पर अंकुश के लिए नैनीताल पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव अभियान जारी।

तकनीकी युग में योजनाओं की निगरानी एवं सफल संचालन हेतु आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर भी उन्होंने बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करना होगा।

कृषि एवं ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित पंपों की स्थापना की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने के साथ ही ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर समीक्षा बैठक।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शेष गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला है, विशेषकर दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और युवाओं तथा महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता में शासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं की प्रगति साझा करें।

यह भी पढ़ें 👉  स्नातक स्तरीय परीक्षा में अनियमितताओं की जांच की उठी मांग, युवाओं में आक्रोश।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, विधायकगण  सहदेव सिंह पुण्डीर, श्रीमती रेनू बिष्ट,  सुरेश गढ़िया,  शक्तिलाल शाह,  हरीश धामी एवं श्री मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव श्रीमती राधिका झा, नितेश झा, बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, एस.एन. पांडेय,  आर. राजेश कुमार,  धीराज गर्ब्याल, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।