काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में अवैध पॉलिथीन प्लांट पर छापा।

ख़बर शेयर करें -

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में बीती श्याम पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन का निर्माण करने वाले प्लांट पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने काफी मात्रा में तैयार पॉलिथीन तथा रॉ मैटेरियल बरामद किया। वही मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने प्लांट को सीज़ कर दिया। आज देर सायं कुंडा थाना क्षेत्र के सूर्या पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद को मुखबिर के द्वारा बाबर खेड़ा गांव में अवैध रूप से पॉलिथीन निर्माण करने वाले प्लांट के संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौके पर से ही उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

उप जिलाधिकारी काशीपुर के आदेश पर काशीपुर तहसील के नायब तहसीलदार राकेश चंद्र और कानूनगो फूलचन्द मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम को मौके से 126 किलो तैयार पॉलिथीन बरामद हुई तथा 1.75 क्विंटल दाने के रूप में रॉ मैटेरियल बरामद हुआ। मौके पर से धर्मपुर पच्चीसा मालदा टाउन जिला- भालदा, थाना मानिकचक, पश्चिम बंगाल निवासी संजीत शाह पुत्र सुधीर शाह नामक युवक मिला जोकि वर्तमान में राख कॉलोनी, हरियावाला में रहता है। संजीत ने पुलिस को बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से यहां रहेगा इसके पहले गदरपुर में काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *