सड़क हादसा, स्लीपर बस ट्रक से टकराई हादसे में दो यात्रियों की हुई मौत 12 यात्री हुए घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम मुसाफिर गांव के सामने बिहार जा रही स्लीपर बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी है। घायल मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *