रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि रामनगर में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

 

 

 

उप जिलाधिकारी Gopal Singh Chauhan ने बताया कि रामनगर में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कानून-व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब गैस एजेंसियों के गोदाम से सीधे वितरण बंद कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को गैस केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खेल शिक्षा को बढ़ावा, खेल विश्वविद्यालय परियोजना आगे बढ़ी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समयबद्ध तरीके से घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

 

 

वहीं गैस एजेंसी के मैनेजर Deepak Arya ने भी स्पष्ट किया कि एजेंसी के पास गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

 

 

 

उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी दिक्कत आ रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए विभागीय वाहन के माध्यम से मैन्युअल बुकिंग कर गैस वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है। हालांकि नियमानुसार उपभोक्ता 25 दिन का अंतराल पूरा होने के बाद ही अगली गैस बुक करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक झंडा मेले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

प्रशासन और गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, क्योंकि रामनगर में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाए जाएंगे।